img 20250808 wa0006

नवागत एसडीएम प्रवीण कुमार ने बल्दीराय में संभाला कार्यभार जनसमस्याओं के निस्तारण और पारदर्शिता को बताया प्राथमिकता।

सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील को नया उपजिलाधिकारी मिल गया है। गुरुवार को नवागत एसडीएम प्रवीण कुमार ने तहसील पहुंचकर विधिवत चार्ज ग्रहण किया।

\"\"

चार्ज लेने के बाद उन्होंने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और अधीनस्थ कर्मचारियों एवं अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।एसडीएम प्रवीण कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारना और जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई को पूरी गंभीरता से लिया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों, वरासत, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज जैसी प्रक्रियाओं को पारदर्शी और सहज बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top