नव संवत्सर पर सजी संस्कृति की भव्य छटा, ‘हिंदू रत्न सम्मान’ से नारी शक्ति का सम्मान

मुख्य व विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह बने आकर्षण का केंद्र

विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन व हिंदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में मैदागिन स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित “नव संवत्सर अभिनंदन एवं हिंदू रत्न सम्मान समारोह” भक्ति, परंपरा और सांस्कृतिक विविधता का भव्य संगम बन गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नव कन्या देवी पूजन के साथ हुआ, जो सोनेश्वर बाबा के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत शंकर पुरी जी महाराज एवं अध्यक्षता गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी रामनाथ जी महाराज द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश चंद्र श्रीवास्तव, दीपक मधोक, मनोज मद्धेशिया एवं प्रियंका तिवारी (प्रधानाचार्य, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

15 बटुक व 20 ब्राह्मण ने किया मंत्रोच्चार

स्वस्तिवाचन में 15 बटुकों और 20 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद ममता टंडन की शिष्याओं मांडवी सिंह एवं श्रुति द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। शिल्पा संगीत महाविद्यालय के कलाकारों आस्था प्रजापति और आंचल मिश्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान अतिथियों का सम्मान भी किया गया। स्वागत भाषण में वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य व हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अंबरीश सिंह भोला ने नव संवत्सर की महत्ता और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा पर प्रकाश डाला। इसके बाद निशामिका सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तुत महारानी लक्ष्मी बाई समूह नृत्य, कथक नृत्य तथा सनबीम स्कूल वरुणा के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक “हिंदू नववर्ष की महत्ता” ने दर्शकों से खूब सराहना प्राप्त की।

महिलाओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम में “हिंदू रत्न सम्मान (नारी शक्ति)” के अंतर्गत डॉ. शालिनी टंडन, नीलू मिश्रा, चेतना तिवारी, वंदना रघुवंशी, जगदीश्वरी चौबे, प्रीति रवि जायसवाल, सोना मौर्य, शिल्पा गांगुली और सीमा चौधरी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा “हर घर भगवा ध्वज” 21 दिवसीय सांस्कृतिक जनजागरण अभियान का वृतांत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद शिल्पा संगीत महाविद्यालय द्वारा बांग्ला बाउल लोक नृत्य, ठुमरी, चैती गीत, महाभारत आधारित समूह नृत्य और “मसाने की होली” जैसी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिए।

योग और समूह गायन की प्रस्तुति

निशामिका सेवा ट्रस्ट द्वारा शिव तांडव, राम आएंगे नृत्य तथा मंचदूतम् संस्था द्वारा योग और समूह गायन की प्रस्तुति दी गई। समूह योग एवं शौर्य प्रदर्शन ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। साथ ही डमरू वादन, शंखनाद और महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका ने कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। अंत में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों, संस्थाओं और कलाकारों को सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन नव संवत्सर के स्वागत के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश देने में सफल रहा।

इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी के नि. वर्तमान महानगर प्रभारी मनीष मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, महानगर उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, नि0 वर्तमान महानगर मिडियाप्रभारी अश्वनी गुप्ता, विनय चौरसिया, रुद्र पाण्डेय, नीतीश राय, अभिषेक श्रीवास्तव गोलू, मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, सन्नी मौर्या, गप्पू सिंह, कार्यसमिति सदस्य विकाश जैन, सोनू बाबा, योगेश सिंह (पिंकू)महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा, इंजीनियर अशोक यादव महानगर उपाध्यक्ष एवं दवा व्यापार मंडल,विशेश्वरगंज व्यापार मंडल, मैदागिन व्यापार मंडल, कतुआपुरा व्यापार मंडल, लहुराबीर व्यापार मंडल,

श्री बड़ा गणेश लोहटिया लोहा व्यापार समिति मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रहरि बंटी, सहित तमाम 12 मंडल इकाई के समस्त देवतुलय पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागढ़ उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top