नारी शक्ति के अपमान पर भड़कीं महिलाएं, विपक्षी दलों का पुतला फूंक जताया विरोध

सुलतानपुर। नारी शक्ति वन्दन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ नगर क्षेत्र की महिलाओं में भारी रोष देखने को मिला। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह के नेतृत्व में बुधवार को मातृशक्ति ने एकजुट होकर नगर में विशाल पदयात्रा निकाली और विरोध प्रदर्शन करते हुए विपक्षी दलों का तिकोनिया पार्क पर पुतला दहन किया।

विपक्ष की मानसिकता पर उठाए सवाल पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वन्दन अधिनियम महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी और सम्मान दिलाने वाला ऐतिहासिक कदम है। लेकिन, कुछ राजनीतिक दल अपनी संकुचित मानसिकता के कारण इस महिला हितैषी कानून का विरोध कर रहे हैं, जिसे देश की आधी आबादी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

पदयात्रा से दिया एकता का संदेश भाजयुमो के जिला पदाधिकारियों की देख रेख में नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में माताओं बहनों और छात्राओं ने हिस्सा लिया। हाथों में तख्तियां लिए महिलाओं ने समाज को यह संदेश दिया कि अब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं। पदयात्रा के समापन पर विपक्षी दलों का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

प्रमुख उपस्थिति

इस अवसर पर डॉ प्रीति प्रकाश ,रचना अग्रवाल,रेखा निषाद ,कोकिला तिवारी ,सरला द्विवेदी ,भावना राय ,रेनू सिंह ,मंजू तिवारी,विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी गौरव मौर्य,सचिन पांडेय,सुधांशु सिंह,शानू सिंह,शुभेन्द्र वीर,प्रिंस और महाविद्यालयों की छात्राएँ भी उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की राह में रोड़ा अटकाने वाले दलों को आने वाले समय में जनता कड़ा सबक सिखाएगी।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top