नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम में चैतन्य योग सेवा संस्था की बालिकाओं ने किया कलात्मक योग व नृत्य का आयोजन।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन सशक्त नारी सशक्त भारत के तहत वाराणसी के सांस्कृतिक संकुल सभागार में महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक क्षेत्र में अत्यधिक स्थापित करने के उद्देश्य से 17 अप्रैल को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी जी उपस्थित हुए चैतन्य योग सेवा संस्था की बालिकाओं ने संस्था की इवेंट कोऑर्डिनेटर सलोनी गुप्ता जी के नेतृत्व में कलात्मक योग व कथक नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप रामाश्री, लक्षिता, आद्या, आन्या, आरुषि, आरोही, गरिमा यादव,प्रियांशी मण्डल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपमुख्यमंत्री सहित सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों को मोहित कर दिया।

रामाश्री के रामाष्टकम भजन ने सभी को राममय कर दिया मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा सभी बच्चों व सलोनी गुप्ता को सम्मानित किया गया।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top