नारी शक्ति सम्मान एवं संगोष्ठी का आयोजन। समाज निर्माण में महिला शिक्षिकाओं की भूमिका।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय स्थित संभोधि सभागार में अखिल भारतीय महिला शिक्षक संघ, वाराणसी द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह एवं विशेष संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था शिक्षा से सशक्तिकरण: महिला शिक्षिकाओं की समाज निर्माण में भूमिका।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला शिक्षक संघ की राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुलोचना मौर्य ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि महिला शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला हैं, जिनके माध्यम से आने वाली पीढ़ियों का भविष्य निर्मित होता है।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी अनुराग श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने महिला शिक्षकों के समर्पण एवं योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष सुश्री प्रीति सिंह तथा नगर क्षेत्र एवं काशी विद्यापीठ के खंड शिक्षा अधिकारी स्कंद गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आयोजन महिला शिक्षक संघ वाराणसी की जिला अध्यक्ष अमृता सिंह एवं प्रो. सी. डी. अधिकारी (समन्वयक, सामाजिक कार्य विभाग) के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला शिक्षकों ने सहभागिता करते हुए शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। साथ ही, महिला शिक्षक संघ की राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना मौर्य द्वारा सभी ब्लॉकों के नवगठित सदस्यों को प्राधिकार पत्र भी वितरित किए गए। अंत में जिला अध्यक्ष महिला शिक्षक संघ अमृता सिंह द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top