विदाई समारोह और नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम।

हरहुआ भारतीय संस्कृति ,संस्कार को मजबूती प्रदान करने की दिशा में नारी शक्ति की अहम भूमिका कल थी और आज सबल ,आत्मनिर्भर नारी सर्वांगीण विकास का कार्य कर रही है। ‘यंत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता’ हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा है। नारी श्रद्धा की प्रतिमूर्ती बन मजबूत समाज की संरचना का सशक्त केंद्र बिंदु हैं।
उक्त बातें आज सोमवार को हरहुआ ब्लाक के जे0पी0महिला महाविद्यालय अटेसुआ , मुर्दहा बाजार वाराणसी ‘सम्बद्ध महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी’ के द्वारा सीनियर्स के सम्मान व
विदाई समारोह में प्रबन्धक सुरेंद्र पटेल ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।साथ ही छात्राओं को अपनी प्रेरणा से जीवन मे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
नारी शक्ति बन्दन को सम्मानित करने के लिए मेडल व स्मृति चिह्न महाविद्यालय की ओर से छात्राओं को प्रदान किया गया। छात्राओं ने गुरुजनों से आशीर्वाद के क्रम में विविध कार्यक्रमों की सराहनीय प्रस्तुति किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 मनीष कुमार भारद्वाज, मैनेजिंग डायरेक्टर इंद्रजीत पटेल, शैलेन्द्र प्रसाद, वीरेन्द्र पटेल, महाविद्यालय के संचालक राजेन्द्र प्रसाद व महेन्द्र पटेल ने आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ0 चरन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रमुख रूप से शिक्षक सुनीता सिंह,प्रिंसी शर्मा,संध्या विश्वकर्मा,नीश पटेल,रामप्रकाश गुप्ता,राजेन्द्रकुमार,अर्चना , दिनेश ,नीलम पटेल,संध्या सहित प्रतिभाशाली छात्राएं शामिल रहे।