img 20250903 wa0336

नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान में पंपों का औचक निरीक्षण

\"\"

 

सुल्तानपुर।जिले में चल रहे नो हेलमेट-नो पेट्रोल विशेष अभियान के अंतर्गत बल्दीराय तहसील क्षेत्र में बुधवार को कई पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया।इस दौरान सप्लाई इंस्पेक्टर निर्भय सिंह ने सुन्दरा देवी पेट्रोल पंप नंदौली का निरीक्षण किया। वहीं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी योगेश कुमार और पूर्ति निरीक्षक मयंक चतुर्वेदी ने सुंदरा देवी देहली बाजार व हमारा पंप हजारी लाल बहुरावा बाजार पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट के आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले पंप संचालकों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top