पंडित दीनदयाल उपाध्याय समर्पण दिवस।

आज आज दिनांक 11 फरवरी को महमूरगंज स्थित श्री श्याम उपवन में भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सुभाष गुप्ता रहे एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले थे lकार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान दार्शनिक एवं कद्दावर नेता थे। सादगी पूर्ण जीवन और उच्च विचारों के धनी थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति की नीव पर राष्ट्र निर्माण का मार्ग दिखाया। उन्होंने एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया जो मनुष्य की भौतिक और आध्यात्मिक दोनों जरूरत के बीच संतुलन की बात करता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार उन्हीं के सिद्धांतों पर चल रही है और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान का कार्य कर रही है। हम लोगों को भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत पर चलते हुए अपने आसपास जो भी गरीब व्यक्ति हैं हर संभव उनकी मदद करके उनके जीवन स्तर को ऊंचा बनाने की कोशिश करनी चाहिए। पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले ने अपने संबोधन में कहा पंडित जी के विचार आज भी शाश्वत हैं और उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उस वक्त थे। दीनदयाल उपाध्याय जी आदर्श और प्रखर राष्ट्रवादी के रूप में हमेशा हमारे पथ प्रदर्शक रहेंगे। हम लोग उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारे यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

कार्यक्रम का संचालन महानगर के उपाध्यक्ष आत्मा विशेश्वर ने किया धन्यवाद प्रकाश नवीन कपूर द्वारा किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में राहुल सिंह जगदीश त्रिपाठी अशोक पटेल चंद्रशेखर उपाध्याय मधुकर चित्रांश मधुप सिंह नम्रता चौरसिया रचना अग्रवाल प्रमोद यादव योगेश वर्मा अजय गुप्ता शशांक अग्रवाल सोमनाथ मौर्य आदि लोग रहें।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top