पशु क्रूरता पर डीएम का सख्त रुख, रात में चलेगा विशेष चेकिंग अभियान

अवैध पशु परिवहन और वध पर कड़ी निगरानी के निर्देश,डॉग फीडिंग सेंटर का प्रस्ताव जल्द

सुलतानपुर। जनपद में पशु क्रूरता और अवैध पशु परिवहन पर लगाम कसने के लिए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सख्त रुख अपनाया है।सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी टू एनिमल्स की बैठक में डीएम ने अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान चलाने और अवैध पशु परिवहन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।बैठक में दुधारू पशुओं के अवैध वध और अनाधिकृत परिवहन के मामलों पर भी चिंता जताई गई। डीएम ने पुलिस और संबंधित विभागों को ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।पशु कल्याण को लेकर हुई बैठक में खराब पड़ी पशु एम्बुलेंस की मरम्मत का मुद्दा भी उठा।डीएम ने एस्टीमेट तैयार कर एसपीसीए के खाते से धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही पशु कल्याण गतिविधियों के लिए जनसहयोग और दान बढ़ाने पर जोर दिया।आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को देखते हुए डॉग फीडिंग सेंटर और एनिमल फीडिंग सेंटर स्थापित करने की मांग पर डीएम ने नगर पालिका और सदर प्रशासन को भूमि चिन्हित कर शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।बैठक में डीएफओ अमित सिंह, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा,सीओ सिटी सौरभ सामंत,शैलेन्द्र तिवारी,एआरटीओ लाल चन्द्र सरोज,प्रतिनिधि जिला पंचायत व शासन स्तर से नामित गैर सरकारी सदस्य प्रशान्त द्विवेदी,प्रवीन दूबे,जीतेन्द्र श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और एसपीसीए के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top