पांचवी जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता दिल्ली पब्लिक स्कूल वाराणसी में संपन्न हुई।

जिला योगासन खेल संघ द्वारा आयोजित पांचवी जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता दिल्ली पब्लिक स्कूल वाराणसी में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यातिथि डॉ. जयदीप आर्य महासचिव वर्ल्ड योगासन एवं योगासन भारत द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वाराणसी के विद्यालयों तथा अनेकों योग संस्थाओं से कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे लगभग 300 प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए पधारे विशिष्टातिथि के रूप में डॉ. सुभाष चंद्र यादव रीजनल आर्कियोलॉजिकल ऑफिसर प्रयागराज यूनिट उत्तर प्रदेश स्टेट आर्कियोलॉजिकल डिपार्मेंट, डॉ. दिव्या प्रभा दीदी संस्थापिका अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमौली चैरिटेबल ट्रस्ट, श्रीमती मुनमुन सेन गुप्ता प्रिंसिपल दिल्ली पब्लिक स्कूल वाराणसी ने अपने आशीर्वचन के माध्यम से सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता निदेशक सुरभी सिंह यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता 10 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक के विभिन्न आयु वर्ग सबजूनियर, जूनियर, सीनियर ए. बी. सी. आयोजित हुई तथा विभिन्न प्रकार के इवेंट्स हुए जिसमें लगभग 110 प्रतिभागियों ने पदक प्राप्त किया उन सभी प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथियों के द्वारा मेडल एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करना विशेष रूप से युवाओं को योगासन खेल से जोड़ना तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना तथा योगासन खेल को प्रोत्साहित करना रहा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष वी वी सुंदर शास्त्री संरक्षक अनिल केसरी आशीष टंडन ने किया।

जिला योगासन खेल संघ के सचिव आशीष पाण्डेय सभी मुख्यातिथि एवं विशिष्टातिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं सभी युवा योगासन खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उनके उत्कृष्ट योग कौशल का प्रदर्शन करने पर जून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, निर्णायको और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता का समापन योग और स्वास्थ्य के महत्व के संदेश के साथ किया गया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top