पारा गांव में इफ्तार दावत,रोजेदारों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

 

सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा गांव में पवित्र रमजान माह के 27वें रोजे के अवसर पर नेता लडुन खान के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन नेता रज्जन मोईद खान की ओर से किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों और क्षेत्रीय लोगों ने शिरकत की।इफ्तार से पूर्व सभी ने मुल्क में अमन-चैन,भाईचारे और खुशहाली की दुआ की।कार्यक्रम में आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के आयोजक रज्जन मोईद खान ने कहा कि रमजान का महीना भाईचारे,इबादत और इंसानियत का संदेश देता है।ऐसे आयोजन समाज में एकता और आपसी प्रेम को मजबूत करते हैं।इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राजू सोनी, जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी जसीम अहमद, बाबा कदीर, ऑपरेटर अकबाल अहमद, मास्टर मुश्ताक अहमद, जहीर अहमद, डॉ. आमिर खान, प्रधान मोहम्मद सम्मू, प्रधान बन्ने, बीडीसी तनवीर आलम, ठेकेदार अयाज खान, एहसान अहमद, एडवोकेट काफील अहमद, जफर खान, अख्तर खान, कौशर खान, ईदु ईशा, मास्टर नसीम खान, अफजल खान, सज्जू खान, रानू खान, प्रधान अकील अहमद, फरहान खान, अकील कुरैशी, राजू खान, मोहम्मद हामिद, डॉ.कमर,बीडीसी मोहम्मद समीम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top