पिपरी गांव में चार सड़कों का लोकार्पण,76 लाख की लागत से विकास को रफ्तार

 

सुलतानपुर।बल्दीराय विकास खंड के पिपरी गांव में सोमवार को जिला पंचायत सुलतानपुर निधि के 15वें वित्त आयोग की अनटाइड ग्रांट योजना के तहत निर्मित चार सड़कों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने फीता काटकर सड़कों का उद्घाटन किया।लोकार्पित सड़कों में 500 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क 28 लाख रुपये, 2 किलोमीटर खड़ंजा सड़क 40 लाख रुपये तथा 120 मीटर सीसी रोड 8 लाख रुपये शामिल हैं।सड़कों के चालू होने से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।उद्घाटन अवसर पर शिवकुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना जिला पंचायत की प्राथमिकता है।सड़कें विकास की रीढ़ हैं,जो गांवों को प्रगति के मार्ग पर ले जाती हैं।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नरेश चंद्र उपाध्याय उर्फ दीपू ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर पिपरी गांव में उनके कार्यकाल के दौरान अब तक करीब दो करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग,पुलिया,खड़ंजा और सीसी रोड जैसे विकास कार्य कराए जा चुके हैं।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य हंसराज यादव,ठेकेदार मुदित सिंह,अरविंद सिंह बबलू,विपिन सिंह,ठेकेदार तौसीफ खान,मोनू सिंह,गुड्डू तिवारी,देवेंद्र प्रताप सिंह,सलमान खान,शिवराज पांडे,बीडीसी जनजीत सिंह,हेमंत तिवारी,जितेंद्र यादव,ठेकेदार राका मिश्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top