पी.सी.एस. अधिकारी प्रतिष्ठा गुप्ता का हुआ ज़ोरदार नागरिक अभिनंदन।

वाराणसी आज रामनगर टेंगरा मोड़ स्थित एलीट हॉस्पिटल के प्रांगण मे भारत विकास परिषद् के द्वारा यू.पी.पी.सी.एस. में कमर्शियल टैक्स ऑफिसर बनी प्रतिष्ठा गुप्ता का नागरिक अभिनंदन किया गया। परिषद् के उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता , अर्चना पांडेय, डॉ सुशील मिश्रा, गुलाब सिंह एवं गोपाल गुप्ता ने अंगवस्त्रम, बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।प्रतिष्ठा गुप्ता ने पीसीएस 2024 परीक्षा में कमर्शियल टैक्स ऑफिसर बनकर मीरजापुर और जमालपुर का नाम रोशन किया है। उन्होंने दिल्ली में रहकर प्रतिदिन 8-9 घंटे सेल्फ स्टडी की स्थानीय बाजार निवासी व्यापारी श्याम धनी गुप्ता की बिटिया प्रतिष्ठा गुप्ता ने पीसीएस 2024 परीक्षा में कमर्शियल टैक्स ऑफिसर के पद पर चयनित होकर क्षेत्र एवं जनपद का नाम रोशन कर दिया। प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को, मुख्य परीक्षा जून 2025 में हुआ था एवं परिणाम 29 जून को घोषित हुआ जिसमें चयनित होकर सफलता का परचम लहरा दिया। इन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर से प्रथम श्रेणी में, बीटेक की परीक्षा कृष्णा इंस्टीच्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी गाजियाबाद से 2020 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। प्रतिष्ठा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया। कहा कि निरंतर मेहनत करने पर सफलता अवश्य मिलती है। असफलता से हिम्मत नहीं हारना चाहिए।उसने बताया कि दिल्ली में रहकर सेल्फ स्टडी कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी किया। बताया कि तीसरे प्रयास में परीक्षा में सफलता मिली। प्रथम एवं द्वितीय प्रयास में मुख्य परीक्षा में सम्मिलित हुई थी बताया कि 2025 में आईएस परीक्षा का इंटरव्यू भी दिया था। बड़े भाई चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. डीके गुप्ता पूर्व चिकित्साधिकारी पुलिस लाइन गाजीपुर में रह चुके है। भाभी बबिता गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ है। छोटे भाई ओमप्रकाश गुप्ता यूपी पीसीएल में अवर अभियंता है। बड़ी बहन गीता गुप्ता शिक्षक एवं तारा गुप्ता गृहिणी है। माता रूक्मणि गुप्ता गृहिणी है। कार्यक्रम का संचालन आर. पी. सिंह तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ डी.के.गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अखिलेश त्रिपाठी, डॉ बबीता गुप्ता, इंजीनियर ओम प्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, डॉ विभूति मिश्रा, डॉ ओ पी सिंह, श्रवण, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top