पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी एवं पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा पुलिस बल में अनुशासन व शारीरिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से, आज दिनांक 08.05.2026 को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड पर शुक्रवार परेड की सलामी ली गई।

महोदया द्वारा परेड का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट और शस्त्रों के रख-रखाव को चेक किया गया । अनुशासन को सर्वोपरि बताते हुए महोदया द्वारा टोलीवार ड्रिल का अवलोकन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों का उत्साहवर्धन किया, साथ ही कमियों को दूर करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस लाइन्स परिसर स्थित विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों का भ्रमण व निरीक्षण किया गया।

रिस्पॉन्स टाइम को बेहतर करने और घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन (Forensic Evidence) हेतु फील्ड यूनिट को अत्याधुनिक उपकरणों के साथ सदैव तत्पर रहने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा एण्टी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मानव तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जवानों के कल्याण हेतु मैस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधि0/कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक महोदया क्वार्टर गार्द में अर्दली रूम कर लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण, रिकॉर्ड्स के अद्यतन (Maintenance of registers) और परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने हेतु निर्देश दिए गये।

 

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top