पुलिस लाइन सुलतानपुर में साप्ताहिक शुक्रवार परेड तथा रिक्रूट आरक्षियों के पासिंग आउट परेड की तैयारियों का पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा निरीक्षण किया गया 

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड पर साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई।

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा परेड का सूक्ष्म एवं गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के वर्दी-टर्नआउट, शस्त्रों के रख-रखाव एवं समग्र प्रस्तुति को परखा गया। अनुशासन को पुलिस बल की मूल आधारशिला बताते हुए महोदया ने टोलीवार ड्रिल का अवलोकन किया, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा जिन बिंदुओं पर सुधार अपेक्षित था, उनके लिए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

महोदया द्वारा संबंधित प्रशिक्षण अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रिक्रूट आरक्षियों को परेड की प्रत्येक गतिविधि में पूर्ण पारंगत बनाया जाए तथा समन्वित एवं आकर्षक प्रस्तुति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पासिंग आउट परेड पुलिस बल की अनुशासन, दक्षता एवं पेशेवर क्षमता का प्रतीक होती है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक महोदया ने रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूर्ण मनोयोग एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण पूर्ण करने तथा आगामी पासिंग आउट परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

 

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया दवारा क्वार्टर गार्द में सलामी ग्रहण कर अर्दली रूम आयोजित कर अभिलेखो का अवलोकन किया गया , अभिलेखों के नियमित अद्यतन (Maintenance of Registers) तथा परिसर में साफ-सफाई एवं सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस मीडिया सेल

जनपद सुलतानपुर

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top