पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी क्लब वाराणसी में रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया।

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की अध्यक्षता मे पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी क्लब वाराणसी में रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने एक अधिकारी एवं 38 रेल कर्मचारियों सहित कुल 39 रेल कर्मचारियों को उनके समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों से मंडल की कार्य प्रणाली में उल्लेखनीय सुधार, रेल दुर्घटनाओं को बचाने,संरक्षा एवं सुरक्षा तथा राजस्व वृद्धी, उत्पादकता बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया।

रेल सेवा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा,अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा अजय सिंह एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह समेत सभी मंडलीय अधिकारी उपस्थित थे ।

रेल सेवा पुरस्कार वितरण के अवसर पर अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे रेल कर्मचारियों के कठिन परिश्रम का परिणाम है की वाराणसी मंडल नित नई उपलब्धिया प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा की जब पूरा देश सोता है, तब हमारे ट्रैकमैन पटरियों की सुरक्षा देख रहे होते हैं, जब कड़कती धूप होती है, तब हमारे लोको पायलट और गार्ड समय की पाबंदी सुनिश्चित कर रहे होते हैं और जब त्योहारों की भीड़ होती है, तब हमारा ऑफिस स्टाफ, स्टेशन स्टाफ और सुरक्षा बल दिन-रात यात्रियों की सेवा में डटे रहते हैं।

बीते वर्ष में भारतीय रेलवे ने बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण, सुरक्षा प्रणाली के विस्तार और ‘वंदे भारत’ जैसी आधुनिक ट्रेनों के संचालन में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। लेकिन इन आधुनिक गाड़ियों और चमकती पटरियों के पीछे असली ताकत आपकी मेहनत है। आज जो पुरस्कार दिए गए हैं, वे केवल प्रशस्ति पत्र या मेडल नहीं हैं, बल्कि आपके पसीने, आपकी सूझबूझ और आपकी अटूट कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान हैं।

अंत में, मैं केवल इतना कहना चाहूँगा कि आप में से हर एक कर्मचारी, चाहे वह किसी भी पद पर हो, इस महान राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे रहा है। जिन साथियों को आज सम्मानित किया गया है, उन्हें बहुत-बहुत बधाई। और जो इस बार चूक गए, वे निराश न हों- आपका योगदान भी कम नहीं है, और आपकी मेहनत ही कल की सफलता की नींव रखेगी।

उन्होंने सभी का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि यह आपकी मेहनत ही वह नींव है जिस पर भारतीय रेल की सफलता की मजबूत इमारत खड़ी है। उन्होंने अवाहन किया की आईये हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम भारतीय रेलवे को दुनिया की सबसे सुरक्षित,सुलभ और श्रेष्ठ रेल सेवा बनाएंगे ।

इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिह ने सभी का स्वागत करते हुए अपने संबोधन कहा की आज का यह अवसर हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है। मंडल रेल प्रबंधक महोदय के कर कमलों द्वारा मंडल में कार्यरत कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए रेल सेवा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाना न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की सराहना है, बल्कि यह पूरे मंडल की कार्य संस्कृति और समर्पण का प्रतीक भी है। मैं सभी पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी को को हार्दिक बधाई देता हूँ।

पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में सर्वश्री 1. रमेश पाण्डेय,मंडल वाणिज्य प्रबंधक

वाराणसी 2. शैलेन्द्र कुमार वर्मा,मु कार्यालय अधीक्षक वाराणसी 3. संजीव कुमार शर्मा,सीसेई(कार्य)वाराणसी 4. संजय कुमार सेठ,सीसेई(पीवे)माधोसिंह 5. रविशंकर दूबे सीसेई(पीवे)

वाराणसी 6. परमेश्वर भूईया,कार्यालय अधीक्षक वाराणसी 7. कमलेश कुमार, सीसेई(कार्य) गाजीपुर सिटी 8. अमित कुमार, सीसेई(कार्य) माधोसिंह, 9. अमरेन्द्र रंजन श्रीवास्तव, सीसेई(पीवे)

भटनी 10. अछैवर नाथ,मुख्य कार्यालय अधीक्षक/वाराणसी 11. अब्दुल कादिर जीलानी सीसेई पीवे पलानिंग वाराणसी 12. विशाल कुमार,सीनियर काँमर्शिल कम टिकट क्लर्क वाराणसी 13. उमेश कुमार, सीनियर काँमर्शिल कम टिकट क्लर्क वाराणसी 14. शुभाशु भूषण,सीनियर एकाउंटेंट वाराणसी 15. मोहन कुमार पटेल,तकनीशियन(कर्षण) छपरा 16. ओमवीर सिंह,सामान्य सहायक विद्धुत

वाराणसी 17. संजय कुमार सिंह,कार्यालय अधीक्षक वाराणसी 18. अभिषेक कुमार,लोको पायलट शंटिंग

वाराणसी 19. जितेन्द्र कुमार

लोकोपायलट पसेंजर वाराणसी 20. भानु प्रताप भारती,मु0 लोको निरीक्षक/वाराणसी 21. शुभम श्रीवास्तव,लोको पायलट मालगाड़ी

वाराणसी 22. अंजनी कुमार सिंह,तकनीशियन प्रथम ट्रेन शेड औड़िहार 23. अजय कुमार तिवारी,सीसेई समाड़ि वाराणसी 24. अब्दुल अख्तर,तकनीशिय वाराणसी 25. रामनरेश,कार्यालय अधीक्षक

वाराणसी 26. सुरेन्द्र यादव,वरिष्ठ लिपिक वाराणसी 27. सुंदर लाल मौर्या,कांटावाला/तमकुही रोड़ 28. पंकज कुमार दीपक,ट्रेन मेनेजर पसेंजर

गोरखपुर पूर्व 29. मदन दास,स्टेशन अधीक्षक/छपरा 30. गायत्री यादव,कार्यालय अधीक्षक वाराणसी 31. शोभनाथ पटेल,कार्यालय अधीक्षक वाराणसी 32. संदीप त्रिपाठी,कार्यालय अधीक्षक/वाराणसी 33. रमा शर्मा,कांस्टेबल/वाराणसी 34. शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय,सहायक उपनिरीक्षक सीवान 35. सुमित कुमार खरवार,हेड कांस्टेबल वाराणसी 36. मोनल संजय ईटनकर,सीसेई सिंगनल

वाराणसी 37. मयंक गाँधी सीसेई

वाराणसी 38. विवेक मोहन यादव.जेई

वाराणसी तथा विजय कुमार त्रिपाठी,कार्यालय अधीक्षक वाराणसी शामिल हैं।

इस अवसर पर मंडल कला समिति के कलाकारों श्रीमती महुआ बैनर्जी एवं विशाल मिश्रा ने नव संवत्सर पर लोक गीत एवं श्रीमती आशा शर्मा ने नेतृत्व में भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ की गाइड्स बच्चों द्वारा मनोरम सांस्कतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top