पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुनारी में भव्यता के साथ मना वार्षिकोत्सव।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को किया गया पुरस्कृत

पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुनारी का वार्षिकोत्सव पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया गया जिसमें बच्चों ने उच्च स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अंजनी नंदन पांडे तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज के द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ तत्पश्चात बच्चों के द्वारा बहुत सुंदर ढंग से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। विदाई के कार्यक्रम ने सभी को भाव विभोर कर वहां उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों तथा बच्चों के आंखों को नम कर दिया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अंजनी नंदन पांडे ने विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय में बड़ी संख्या में बच्चों के अध्यनरत रहने तथा अविभावक की इतनी बड़ी संख्या में भागीदारी यह प्रदर्शित करता है कि विद्यालय परिवार ने जनविश्वास को कायम रखा है उन्होंने सभी अध्यापकों को इसके लिए साधुवाद दिया। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज ने बेसिक शिक्षा में चल रहे आधुनिकीकरण के कार्य , हो रहे अमूल चूल परिवर्तन तथा भविष्य की तैयारी के विषय में विस्तार से चर्चा किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने बच्चों के प्रस्तुतीकरण की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक रविंद्र यादव ने किया।
कार्यक्रम में एआरपी पुनीत कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, अरुण कुमार पांडे, सुजीत कुमार गुप्ता, पूर्व एआरपी भारतीश मिश्रा, नोडल संकुल शिक्षक बसंत यादव, राजेश यादव, कृष्ण कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, बेचन सिंह, मंटू प्रसाद प्रधानाध्यापक रविंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, जन समुदाय व बच्चे उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top