पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल ने रेल मंत्री के नाम का ज्ञापन अपर जिला अधिकारी बलरामपुर को सौंपकर ट्रेन बढ़ाने की मांग किया।

आपको बताते चलें पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट ने रेल मंत्री महोदय के नाम का ज्ञापन अपर जिला अधिकारी न्यायिक महोदय बलरामपुर श्री शिव नारायण सिंह को सौंपा

जिसमें 58 श्रावस्ती लोकसभा के जनपद बलरामपुर के विकास खण्ड हर्रैया सतघरवा में कोई रेलवे नहीं है और नेपाल से सटे हरैया सतघरवा ब्लॉक के सबसे करीबी रेलवे स्टेशन कौवापुर में ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15069 नहीं रुकती है ।

इसलिए कौवापुर में ऐशबाग इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव और बलरामपुर सिटी में झारखंडी स्टेशन पर भी ठहराव कराया जाए साथ ही झारखंडी स्टेशन से होकर गुजरने वाली अन्य सभी ट्रेनों का ठहराव दिया जाए जिससे बलरामपुर नगर की जनता को सुविधा हो और गोरखपुर से बस्ती होकर गोण्डा जंक्शन व गोरखपुर से बढ़नी बलरामपुर होकर गोण्डा जंक्शन तक दो अलग अलग रेलवे लाइन है

किंतु गोरखपुर से बस्ती होकर गोण्डा रेलवे लाइन पर सैकड़ों ट्रेनें चलती हैं वहीं गोरखपुर से बढ़नी बलरामपुर होकर गोण्डा जंक्शन रेलवे लाइन पर मुश्किल से एक दर्जन ट्रेनें हैं जिसपर अधिकतर माल गाड़ियां चलती है इस रेलवे लाइन पर दिल्ली, मुंबई, लुधियाना,पंजाब, अमृतसर, कलकत्ता, इलाहाबाद आदि महानगरों को जाने वाली ट्रेनों की संख्या न के बराबर है बलरामपुर जिले को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए दिल्ली, मुंबई, लुधियाना, पंजाब, अमृतसर, कलकत्ता, इलाहाबाद आदि महानगरों को जोड़ने वाली ट्रेनों को चलाया जाए।

विशेषरूप से गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12555 को गोरखपुर से बढ़नी तुलसीपुर बलरामपुर होकर गोण्डा जंक्शन रेलवे लाइन पर चलाई जाए ,गोरखपुर से महानगरों को जाने वाली अन्य ट्रेनों को भी गोरखपुर से बढ़नी बलरामपुर रेलवे लाइन पर भी चलाई जाए जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों से बाहर रोजी रोटी कमाने जाने वाले गरीबों, मजदूरों, किसानों एवं आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल सके। साथ ही श्री मां पाटेश्वरी शक्ति पीठ देवीपटन में चैत्र नवरात्रि में लगने वाले एक माह तक चलने वाले भव्य देवीपाटन मेला में श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने हेतु स्पेशल मेला एक्सप्रेस ट्रेन भी चलाई जाएं इस अवसर पर समाज सेवी युगल किशोर शुक्ल के साथ एडवोकेट ग़यास अहमद खान, रूपेश शुक्ल, जनार्दन दूबे, नृपेन्द्र उपाध्याय, आशीष शुक्ला, राम सुमिरन यादव, आशीष श्रीवास्तव, अभय शुक्ल, आर के दूबे, विवेक वर्मा, राजू पाण्डेय, अमरेश बहादुर वर्मा, अमृत लाल तिवारी, अवनीश कुमार मिश्रा, उमेश मौर्या आदि समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। माननीय रेल मंत्री महोदय से हम क्षेत्रवासियों का विनम्र निवेदन है कि हमारी मांगो को यथाशीघ्र पूरा किया जाए।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top