पॉपुलर हॉस्पिटल में क्रिटिकल केयर का विस्तार एवं सीटीवीएस यूनिट का शुभारंभ।

वाराणसी में चिकित्सा क्षेत्र को नई दिशा।

पॉपुलर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अब कार्डियोथोरेसिक एवं

वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) की उन्नत सुविधा वाराणसी में ही उपलब्ध करा दी गई है एवं 70 बेड का किंटिकल केयर यूनिट

जो कि पूर्वांचल का सबसे बड़ा क्रिटिकल केयर यूनिट बनकर तैयार हुआ।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. पियूष हरि ने बताया कि इस नई सुविधा के प्रारंभ होने से पूर्व

गंभीर हृदय एवं रक्त वाहिका संबंधी बीमारियों के उपचार हेतु मरीजों को दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता

था, जिससे समय, धन एवं जोखिमकृ तीनों की समस्या उत्पन्न होती थीं एवं शहर के विस्तारीकरण के कारण मरीजों को

इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर सुविधा के लिए बेड मिलना भी मुश्किल हो गया था। इस व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए

पॉपुलर हॉस्पिटल ने क्रिटिकल केयर विभाग का विस्तार करने का फैसला लिया।

अब पॉपुलर हॉस्पिटल में इस अत्याधुनिक CTVS सुविधा की उपलब्धता के साथ-साथ 24×7 उपलब्ध क्रिटिकल केयर टीम

भी मरीजों को निरंतर निगरानी एवं आपातकालीन सेवाएं प्रदान करेगी, जिससे जटिल सर्जरी के दौरान और उसके बाद

बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जा सकेंगे।

इस अवसर पर पॉपुलर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. ए. के. कौशिक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. किरण कौशिक ने

बताया कि संस्थान का उद्देश्य हमेशा से ही मरीजों को अत्याधुनिक एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना रहा है। उन्होंने

कहा कि CTVS यूनिट की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जटिल हृदय सर्जरी अब स्थानीय स्तर पर

संभव हो सकेगी।

CTVS सर्जन डॉ. हरेन्द्र ओझा ने बताया कि कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी के अंतर्गत हृदय, फेफड़े एवं रक्त

वाहिकाओं से संबंधित जटिल सर्जरी की जाती है, जैसे कि ओपन हार्ट सर्जरी, बायपास सर्जरी, वाल्व रिप्लेसमेंट आदि ।

उन्होंने यह भी कहा कि समय पर सही उपचार मिलने से मरीजों की जान बचाई जा सकती है और उनकी जीवन गुणवत्ता में

उल्लेखनीय

सुधार होता है।

उन्होंने आगे बताया कि पॉपुलर हॉस्पिटल में आधुनिक उपकरणों, अनुभवी विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षित स्टाफ की सहायता से यह

सेवाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रदान की जाएंगी। अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, उन्नत क्रिटिकल केयर

यूनिट तथा 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं, जो जटिल सर्जरी के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख

किया कि अस्पताल में प्री-ऑपरेटिव जांच से लेकर पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल तक हर चरण पर विशेष ध्यान दिया जाता है,

जिससे मरीजों की रिकवरी तेज और सुरक्षित हो सके। डॉ. पियूष हरि ने बताया कि क्रिटिकल केयर टीम में अनुभवीं

डॉक्टरों, नर्सों एवं टेक्नीशियनों की टीम 24 घंटे उपलब्ध रहती है, जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी

तरह प्रशिक्षित है। इस नई सुविधा से न केवल वाराणसी बल्कि पूरे पूर्वांचल, बिहार एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भी

बड़ा लाभ मिलेगा। अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे उनका समय और

आर्थिक बोझ दोनों कम होंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि पॉपुलर हॉस्पिटल का लक्ष्य भविष्य में और भी सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार करना है,

ताकि क्षेत्र के लोगों को महानगरों जैसी चिकित्सा सुविधाएं यहीं उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर अस्पताल के अन्य वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे और सभी ने

इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

सभी उपस्थित चिकित्सकों ने यह विश्वास व्यक्त किया कि इस नई सुविधा से हृदय रोगियों के उपचार में एक नई दिशा

मिलेगी और मृत्यु दर में भी कमी लाई जा सकेगी। पॉपुलर हॉस्पिटल में इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब

बेहतर, सुरक्षित एवं किफायती उपचार अपने ही शहर में उपलब्ध हो सकेगा।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top