प्रदोष के पावन अवसर पर ओम शिवा फाउंडेशन का सराहनीय पहल,दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया गया जन्मदिन।

वाराणसी। आज का दिन ओम शिवा फाउंडेशन के लिए बेहद खास और यादगार साबित हुआ। संस्था के ट्रस्टी प्रकाश का जन्मदिन कृष्णा दिव्यांग विद्यालय के बच्चों के साथ बड़े ही स्नेह और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर वितरित की गई,जो एक अत्यंत सराहनीय और मानवीय पहल है। इस सुंदर और भावनात्मक कार्यक्रम का हिस्सा बनकर सभी सदस्यों ने गहरा संतोष और खुशी महसूस की। विशेष रूप से प्रदोष के पावन दिन पर इस प्रकार की सेवा करना संस्था के लिए सौभाग्य का विषय रहा।संस्था के संस्थापक दीपक श्रीवास्तव ने इस नेक कार्य में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही,प्रकाश का जन्मदिवस भी दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी और अपनत्व के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक कौशलपति शर्मा,प्रकाश सिंह,रमेश सेठ,चंदन चटर्जी,शिवांश त्रिपाठी,शिवा चटर्जी,दीक्षा श्रीवास्तव,स्वप्न कपूर, निधि टंडन,पंकज जायसवाल,समाज सेविका सोनी जायसवाल सहित अन्य सदस्यों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग विद्यालय की निदेशिका श्रीमती पूनम सिंह ने संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन न केवल सेवा और समर्पण का उदाहरण बना, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का भी प्रेरणादायक संदेश दे गया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top