प्रधानमंत्री के काशी आगमन से पूर्व भाजपा का ‘स्वच्छता शंखनाद’:

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया श्रमदान

कल होने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज सोमवार को महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में मलदहिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहा पर एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान का शुभारंभ करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने सर्वप्रथम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का जलाभिषेक कर उसे स्वच्छ किया। इसके पश्चात उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू थामकर पूरे मलदहिया चौराहे और उसके आस-पास के क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे जमा कचरे को हटाया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा हमारे जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी पधार रहे हैं। काशीवासियों के लिए यह गौरव का क्षण है। प्रधानमंत्री ने देश को ‘स्वच्छ भारत’ का मंत्र दिया है, और उनके स्वागत में पूरी काशी को स्वच्छ और सुंदर बनाना हमारा कर्तव्य है। इसी क्रम में आज हमने सरदार पटेल चौराहे पर सफाई अभियान चलाया है, और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि बाबा की नगरी अपने भव्य स्वरूप में प्रधानमंत्री का स्वागत कर सके।”

इस सफाई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी , मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, पार्षद सुशील गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा, नवीन कपूर,चंद्रशेखर उपाध्याय, मधुकर चित्रांश, अशोक जाटव, सत्य प्रकाश जायसवाल, अनिल तिवारी,रंजीत सोनकर, मनोज विश्वकर्मा, आशीष कृष्ण अग्रहरी, विशाल चौरसिया आदि रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top