प्रधानमंत्री के 28 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 23 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय गुलाब बाग पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में महानगर पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं शक्ति केंद्र संयोजको की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने बताया। नारी शक्ति वंदन बिल को जिस तरह से लोकसभा में विपक्ष के लोगों ने पास नहीं होने दिया और नारी का अपमान किया उसके लिए प्रधानमंत्री बीएलडब्ल्यू के मैदान में बड़ी संख्या में महिलाओं को संबंधित करेंगे। जिसके निमित्त यह तैयारी बैठक थी। दिनांक 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री की सभा सायंकाल बीएलडब्लू के मैदान में होगी। जहां पर प्रधानमंत्री जी नारी शक्ति वंदन के क्रम में महिलाओं को संबोधित करेंगे। महानगर द्वारा संख्या की दृष्टि से प्रत्येक बूथ से 10 महिलाओं को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उसके लिए महिलाओं के साथ-साथ महानगर के पदाधिकारी को शक्ति केंद्र संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर महिलाएं अपने निजी साधन से जाएंगी। इसके अलावा प्रत्येक शक्ति केंद्र पर बस एवं टोटो की भी व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी हो इसके लिए कॉलेज ,डिग्री कॉलेज, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर, एनजीओ आदि से भी व्यापक संपर्क किया जाएगा। महानगर से जिन प्रमुख व्यक्तियों को शक्ति केंद्र पर महिलाओं का सहयोग करने की व्यवस्था दी गई है, उसमें महापौर अशोक तिवारी, पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, पूर्व विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी, गुजरात के पूर्व विधायक जगदीश पटेल,केदारनाथ सिंह ,राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुभाष गुप्ता,दक्षिणी विधायक डाक्टर नीलकंठ तिवारी , प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रेम कपूर एवं विद्यासागर राय ,प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय, सुधीर मिश्रा आदि है। बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन राहुल सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में चंद्रशेखर उपाध्याय, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल,साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, आत्मा विश्वेश्वर ,मधुकर चित्रांश , मधुप सिंह, पंकज चतुर्वेदी,के साथ सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top