प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों। 

योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना आज की जरूरत टी0 राम विधायक।

हरहुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को हरहुआ से दल्लीपुर क्षेत्र में जनसम्पर्क के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों सहित आम नागरिकों के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना आज की जरूरत है ताकि हर पात्र व्यक्ति इसका लाभ ले सके।

उक्त बातें दल्लीपुर में पटेल कटरा में आयोजित विशेष जन सम्पर्क अभियान के अंतर्गत पटेल समाज के बीच आयोजित चौपाल में अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने व्यक्त किया।

विधायक ने कहा कि महिलाओं के उत्थान एवम सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार 40 से अधिक योजनाएं चला रही है।नागरिकों ,महिलाओं ,किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए सरकार कटिबध्द है। आज हर लोगो को फ्री राशन ,उज्वला योजना से गैस,पीएम व सीएम आवास योजना ,समूह के जरिये बैंक से दीदियों को सहायता ,हर घर जल नल योजना ,पीएम सूर्य घर योजना ,फसल बीमा योजना ,आयुष्मान भारत योजना, पीएम जन सुरक्षा योजना ,सुकन्या समृद्धि योजना ,पीएम मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि योजना,पीएम जन धन योजना ,कृषि यंत्रों पर भारी छूट ,निःशुल्क बोरिंग जैसी योजनाएं चल रही हैं।महिला सुरक्षा और आत्म निर्भरता ,जीरो टॉलरेंस के जरिये भ्र्ष्टाचार व गुंडों ,माफियाओं की कमर तोड़ने का कार्य सरकार कर रही है। हर गरीब ,असहाय ,निर्धन के लिए निःशुल्क भोजन व स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील , डिजिटल साक्षरता के कार्यक्रम चल रही है। सेना से लेकर पुलिस बल में महिला शक्ति को लिया जा रहा है। हर स्तर पर पात्र जनों को लाभ मिले इसके लिए भाजपा का एक-एक कैडर कार्य कर रहा है। आगामी चुनाव में विपक्षी की हतासा में जी रही पार्टियों को मुंहतोड़ जबाब देने का कार्य किया जाएगा। केंद्र व राज्य की आवाज हर घर की ड्योढ़ी तक पहुंचाना है। सड़को के विस्तार ,हाइवे ,एक्सप्रेस वे ,सुगम रेल यात्राओं के लिए बन्दे भारत ,गरीब रथ ,बुलेट ट्रेन और आध्यात्मिक काशी को नए स्वरूप में विकसित किये जाने का सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं। अब प्रतिभशाली बेटियों को निःशुल्क इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जल्द मिलने वाली है। ऐसे सरकार की जय हो ,विजय हो।

चौपाल में हर हर महादेव के जयघोष से लोगो ने सरकार का समर्थन किया।

विधायक त्रिभुराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास के लिए समर्पित रहा है।

इस कार्यक्रम में रामप्रकाश सिंह ,कपिल नारायण पांडेय,पंकज शुक्ला प्रधान दल्लीपुर,दशरथ प्रधान लालपुर,मनोज पटेल मण्डल महामंत्री,अनिल पांडेय मण्डल महामंत्री,मोहन बाबू,सूरज चौधरी,लालबहादुर विश्वकर्मा पूर्व प्रधान लालपुर,सुरेंद्र पटेल पूर्व इंजीनियर कार्यक्रम के संयोजक,इन्द्रजीत पटेल पूर्व इंजीनियर, तथा माताएं बहने नौजवान साथी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे के साथ चौपाल सम्पन्न हुआ।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493