फिल्मों में अपनी कॉमेडी और अभिनय से जान फूंक देने वाले #rajpalyadav इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

फिल्मों में अपनी कॉमेडी और अभिनय से जान फूंक देने वाले #rajpalyadav इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 2010 के चेक बाउंस केस में उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया और अब धीरे-धीरे करके उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि 54 साल के एक्टर बेरोजगार हैं। उनके पास फिल्में नहीं हैं, जिस कारण वह पैसे चुका नहीं पा रहे हैं। वह कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और आगे भी दिखाई देंगे। उसके लिए वह मोटी फीस भी ले रहे हैं और नेट वर्थ 50 करोड़ से 85 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है।

 

राजपाल यादव पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज है। उन्होंने एक कंपनी से फिल्म बनाने के लिए 2010 में 5 करोड़ रुपये लिए थे। जिसके बाद वो फिल्म रिलीज होते ही पिट गई और पैसे डूब गए। जब कंपनी ने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने 7 चेक दिये, जो कि बाउंस हो गए और उसके बाद ये मामला सालों से कोर्ट में चल रहा और आखिर में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कह दिया। क्योंकि इन 16 सालों में वह 5 करोड़ रुपये, ब्याज और रकम में देरी को मिलाकर 9 करोड़ रुपये के कर्ज में तब्दील हो गए।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top