बंधुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बुधवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में विशेष अभियान चलाया

बंधुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बुधवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेल्मेट बाइक चलाने वाले,तीन सवारी बैठाने वाले तथा कार में सीट बेल्ट न लगाने वालों की सघन चेकिंग की गई।अभियान के तहत नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों को फूल भेंट कर जागरूक किया गया। साथ ही कुछ वाहन चालकों को हेल्मेट प्रदान कर हेल्मेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग की अपील की गई।थानाध्यक्ष ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता बेहद जरूरी है। यातायात नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top