बचनपुर गांव में सीसी रोड का लोकार्पण,ग्रामीणों में खुशी

सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के कुड़वार विकास खंड अंतर्गत बचनपुर गांव में जिला पंचायत सुल्तानपुर की पंचम राज्य वित्त योजना के तहत निर्मित पक्की सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया। बचनपुर पक्की सडक से रवींद्र कोरी के ओर बनी इस सीसी रोड का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने फीता काटकर किया।लोकार्पण समारोह के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास जिला पंचायत की प्राथमिकता है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में विकास कार्य लगातार कराए जाएंगे।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सड़क निर्माण को गांव के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top