बच्चों की प्रतिभा का सम्मान उनके सर्वांगीण विकास का माध्यम:  

प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार से किया गया सम्मान।

हरहुआ। समाज मे प्रतिभाओं की कमी नहीं है जरूरत है ऐसी प्रतिभाओं को खोजकर सम्मानित किए जाने की। इन्ही उद्देश्यों को लेकर शर्मीला इंटरमीडिएट कॉलेज पुआरी खुर्द ने आज बुधवार को ‘प्रतिभा खोज एवं सम्मान,’पुरस्कार समारोह’ का आयोजन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन आमंत्रित अतिथियों ने एक साथ सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। बतौर मुख्य अतिथि रिटायर्ड उप निदेशक उ0प्र0 सरकार एल0आर0 पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतिभाओं की खोजकर उन्हें तराशने के साथ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अवसर दिलाने की।

विद्यालय की प्रिंसिपल शर्मीला प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षा के साथ खेल में बच्चों के रुचि के अनुसार जोड़कर अवसर दिलाने पर जोर दिया।

कक्षा 5 और कक्षा 8 की अलग-अलग प्रतियोगिता में कुल 825 बच्चों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में 100 -100 प्रश्न के प्रश्न पत्र दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग बनाए गए थे। जिसमे प्रतिभावान बच्चों कक्षा 5 एवं कक्षा 8 में प्रथम स्थान पाने वालों को साइकिल दी गई। द्वितीय स्थान पाने वालों को फराटा फैन तृतीय स्थान पाने वाले को रीडिंग टेबल तथा परीक्षा में सम्मिलित सभी बच्चों के लिए सांत्वना पुरस्कार स्वरूप पानी पीने के लिए मिल्टन बोतल तथा नोटबुक दिया गया।

इस प्रतियोगिता में कक्षा 5 वर्ग में कोमल जैसवाल भोपापुर से प्रथम, अंशिका मौर्य भोपापुर द्वितीय तथा श्रेय मौर्य भोपापुर से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 8 वर्ग में ईशा वर्मा तिवारीपुर से प्रथम, नैंसी वर्मा प्रेम नगर से द्वितीय तथा गौरव कुमार सिंह चितईपुर से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य श्रीनाथ पटेल, पार्षद अभय प्रजापति ,प्रवक्ता रामानंद प्रजापति, शिव शंकर प्रजापति, राम आधार पटेल, बी एस शर्मा, प्रमोद कुमार ,राहुल पटेल आकाश दीक्षित जीउत लाल पटेल, विकास यादव ,सुनील कुमार, हिमांशु नारायण, आर्चरी कोच हेमंत नारायण, प्रदीप मौर्या, संदीप कुमार भास्कर मोहित गुप्ता,श्रीमती रेनू प्रजापति सुनीता देवी, श्वेता सिंह ,मनीषा सिंह ,मधु सिंह, नीलू प्रजापति एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवं क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top