बजट के अभाव में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का वेतन रोके जाने से रोष।

वाराणसी 06 मई।बजट के अभाव में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का वेतन शासन द्वारा समय से बजट आवंटन न किए जाने के कारण रुका हुआ है जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव ने बताया कि माह मार्च का वेतन बजट की प्रत्याशा में सभी जिलाधिकारियों को वेतन आहरण करने के निर्देश जारी किए गए थे परन्तु ई-आफिस के मैपिंग व प्रशिक्षण विभागाध्यक्ष द्वारा समय से न कराये जाने के निर्देश का अनुपालन कराये जाने से काफी विलम्ब से वेतन भुगतान हुए,वहीं माह अप्रैल के वेतन का भुगतान शासन द्वारा समय समय बजट आवंटन न किए जाने के कारण हो रहा है इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त होने के कारण माननीय मुख्यमंत्री महोदय से शीघ्र ही शासन स्तर से बजट आवंटन किये जाने व सभी कर्मचारियों द्वारा ई-आफिस के माध्यम से सम्पूर्ण कार्य लिये जाने हेतु सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण के साथ साथ प्रत्येक जिलास्तरीय कार्यालयों के अतिरिक्त क्षेत्रिय कार्यालयों में ई-आफिस संचालन हेतु समस्त ब्यवस्थायें उपलब्ध कराना सुनिश्चित किए जाने की मांग किया और यह भी मांग की है कि ई-आफिस के लिए सुदृढ़ ब्यवस्था किये जाने बगैर वेतन रोके जाने से कर्मचारियों को आर्थिक व मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ेगा जिसका प्रभाव फील्ड स्तरीय कर्मचारियों पर ज्यादा पड़ेगा।शशिकान्त श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद वाराणसी।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top