बनारस रेल इंजन कारखाना में पांच कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई।

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में बरेका परिवार ने अपने पांच कर्मचारियों को ससम्मान भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में एस.एस.ई.फिटर बसंत लाल विश्वकर्मा, एस.एस.ई.
विद्युत अजय कुमार, वरिष्ठ तकनीशियन फिटर प्रमोद कुमार, वरिष्ठ तकनीशियन फिटर गोरख पासवान एवं वरिष्ठ तकनीशियन फिटर कमलेश सिंह शामिल रहे।
सेवानिवृत्त समारोह में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी कर्मचारी बरेका परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण से आपने न केवल बरेका बल्कि भारतीय रेल की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आपकी सेवाएँ एवं कार्य के प्रति समर्पण हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
विदाई समारोह में सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के महत्वपूर्ण अनुभवों को साझा करते हुए बरेका के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव को व्यक्त किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के परिजनों ने भी बरेका परिवार से अपनी गहरी भावनात्मक जुड़ाव को साझा किया।


समारोह में वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी मुख्यालय राजकुमार गुप्ता ने सभी सेवानिवृत्तजनों के स्वस्थ, सुखद एवं शांतिपूर्ण जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मंडल चिकित्सा अधिकारी, बरेका डॉ.अब्दुल माबूद ने सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
समारोह में जन संपर्क अधिकारी, श्री राजेश कुमार ने सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम का भावपूर्ण संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक अधिकारी मुख्यालय राम प्रवेश यादव द्वारा किया गया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top