
बल्दीराय तहसील क्षेत्र के डड़वा मजरा सादुल्लापुर निवासी प्रख्यात शिक्षक जगदीश प्रसाद मिश्र उर्फ ‘मिश्रा गुरु जी’ का निधन हो गया।उन्होंने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अंतिम सांस ली।निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।शिष्यों,ग्रामीणों व शुभचिंतकों में गहरा दुःख व्याप्त है।बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।