img 20250826 wa0195

बल्दीराय तहसील क्षेत्र के बघौना बाजार में खाद संकट गहराता जा रहा है

\"\"

बल्दीराय तहसील क्षेत्र के बघौना बाजार में खाद संकट गहराता जा रहा है। सरकारी गोदाम पर वितरण की अव्यवस्था के चलते किसान बेहाल हैं। मंगलवार को बरसात के बीच भी किसान घंटों लाइन में खड़े होकर खाद का इंतजार करते दिखे। भीगते हुए किसान अपनी बारी का इंतजार करते रहे लेकिन समय पर खाद न मिलने से उनकी चिंता बढ़ गई है।किसानों का कहना है कि यह समय खेतों में खाद डालने का है,मगर किल्लत के चलते उपज प्रभावित होने का खतरा है। स्थिति इतनी बदतर है कि जिस गोदाम से खाद बंटती है उसकी छत जर्जर होकर टपकती है। पानी भर जाने से गोदाम में रखी खाद को पन्नी डालकर किसी तरह बचाया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी इस समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि खाद की आपूर्ति पर्याप्त नहीं होने के कारण बिचौलिये फायदा उठा रहे हैं। यही वजह है कि खुले बाजार में खाद महंगे दामों पर बिक रही है और मजबूरी में किसान खरीदने पर विवश हो रहे हैं।

7775078405805895489
60
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top