[mur_login_icon]

बल्दीराय थाना क्षेत्र के पारा चौराहे पर हुए सड़क हादसे में एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए

बल्दीराय थाना क्षेत्र के पारा चौराहे पर हुए सड़क हादसे में एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि तीनों युवक हलियापुर की ओर जा रहे थे।इसी दौरान पारा चौराहे के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और एक अज्ञात ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।घायलों की पहचान छतौना निवासी विजय वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा, ऊचवां भवानीपुर निवासी बसंत कुमार वर्मा पुत्र राजीतराम वर्मा तथा इसौली निवासी राज वर्मा पुत्र अशोक कुमार वर्मा के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां उनका उपचार जारी है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

1
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top