img 20250801 wa0065

बल्दीराय पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 268 ग्राम अवैध स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर अपराधी विश्वनाथ सिंह उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है।

आरोपी को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास चकटेरी तिराहा से पकड़ा गया।थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजदेव यादव व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त स्मैक के साथ मौके पर मौजूद था।गिरफ्तार आरोपी ऊपरी पारा,बिही निदुरा बल्दीराय का निवासी है और आधा दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित रहा है।

\"\"

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।बल्दीराय पुलिस की इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

7775078405805895489
59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top