img 20250907 wa0061

बाहुबली मोनू सिंह की हत्या की थी साजिश, अयोध्या कोर्ट में रखे थे कारतूस और हथियार; बड़ा गैंगवार टला

बाहुबली मोनू सिंह की हत्या की थी साजिश, अयोध्या कोर्ट में रखे थे कारतूस और हथियार; बड़ा गैंगवार टला\"\"

अयोध्या कचहरी में बाहुबली नेता मोनू सिंह पर हमला करने की साजिश नाकाम हो गई. पुलिस ने एक संदिग्ध झोले से जिंदा कारतूस और दो कट्टे बरामद किए. मोनू सिंह की आज कोर्ट में पेशी थी. पुलिस ने समय रहते एक बड़े गैंगवार की घटना को टाल दिया है. इस घटना से पूरे कचेहरी परिसर में हड़कंप मचा।

अयोध्या कोर्ट के शेड नंबर 5 के पास शनिवार सुबह एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया. वकीलों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा. बैग की जांच की गई तो उसमें चार जिंदा कारतूस और दो अवैध हथियार मिले. इससे पूरी कोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पता चला कि यह बाहुबली मोनू सिंह पर हमले की साजिश थी।

सुल्तानपुर के बाहुबली नेता यशभद्र सिंह उर्फ मोनू नाम के चर्चित माफिया पर हमले की साजिश थी. अयोध्या पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी वारदात टल गई।

बाहुबली ब्रदर्स सोनू-मोनू सिंह की आज कोर्ट में पेशी थी, जिसके चलते सुरक्षाकर्मी पहले से ही अलर्ट मोड पर थे. सुबह से ही कोर्ट परिसर में चप्पे-चप्पे की चेकिंग की जा रही थी

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top