बैंक ऋण की वसूली को लेकर लंभुआ तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भदैंया ब्लॉक के कामतागंज बाजार क्षेत्र के एक बकायेदार की करीब 3.90 एकड़ कृषि भूमि कुर्क कर दी।

सुल्तानपुर। बैंक ऋण की वसूली को लेकर लंभुआ तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भदैंया ब्लॉक के कामतागंज बाजार क्षेत्र के एक बकायेदार की करीब 3.90 एकड़ कृषि भूमि कुर्क कर दी।कार्रवाई के बाद क्षेत्र के बड़े बकायेदारों में खलबली मच गई है।बताया जाता है कि संबंधित बकायेदार पर करीब 3.80 लाख रुपये से अधिक की बकाया धनराशि और ब्याज देय था। कई नोटिसों के बावजूद भुगतान न होने पर एसडीएम प्रीति जैन के निर्देशन और तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी की निगरानी में कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई गई।क्षेत्रीय अमीन लाल बहादुर दुबे और फूलचंद ने मौके पर पहुंचकर खेतों में लाल झंडियां गाड़ते हुए भूमि को कुर्क किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब उक्त भूमि का विक्रय,हस्तांतरण अथवा किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं किया जा सकेगा।राजस्व विभाग ने चेतावनी दी है कि बकाया राशि जमा न करने वाले अन्य बड़े बकायेदारों के खिलाफ भी जल्द ही कुर्की और नीलामी की कार्रवाई तेज की जाएगी।प्रशासन की इस सख्ती से क्षेत्र में बकायेदारों के बीच हड़कंप का माहौल है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493