ब्रेथ ईजी के बढ़ते कदम – ब्रेथ ईजी इमरजेंसी यूनिट का रामनगर में भव्य शुभारम्भ

ब्रेथ ईजी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रामनगर द्वारा दिनांक 22 मार्च 2026 (दिन रविवार) को ब्रेथ ईजी इमरजेंसी यूनिट का शुभारम्भ रामनगर में किया गया, मुख्य अतिथि नगर प्रमुख वाराणसी अशोक तिवारी ने फीता काट कर इसका शुभारंभ किया। यहां एक ही छत के नीचे इमरजेंसी एवं कम्पलीट हेल्थ केयर की सुविधा मरीजों को प्रदान की जाएगी। इस शुभअवसर पर डॉ. राजेश प्रसाद (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी ) डॉ गिरीश चंद्र द्विवेदी ( मुख्य चिकित्सा अधिकारी लालबहादुर हॉस्पिट रामनगर)डॉ अनुराग टंडन (आई एम ए प्रेसिडेंट वाराणसी ), विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे I इस अवसर पर ब्रेथ ईजी द्वारा एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में 672 लोगो का नि:शुल्क परामर्श, नि:शुल्क स्वास्थ्य परिक्षण एवं नि:शुल्क दवा वितरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन करके वाराणसी मेयर श्री अशोक तिवारी ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी डॉ राजेश प्रसाद , वाराणसी आए एम ए प्रेसिडेंट डा अनुराग टंडन,मेडिकल डायरेक्टर डॉ.एस.के पाठक, तथा ब्रेथ ईज़ी की निदेशिका डा सुनीता पाठक ने संयुक्त रूप से किया।

ब्रेथ ईजी के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एस.के पाठक ने बताया ब्रेथ ईजी का यह प्रयास उन मरीजों के लिए यह विशेष रूप से सुविधापूर्ण रहेगा, जिन्हें इमरजेंसी चिकित्सा के लिए अपने गाँव या कस्बे से बाहर जाना पड़ता था। डॉ. पाठक ने आगे बताया कि ब्रेथ ईजी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की प्रेरणा उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी प्रवास के दौरान मिली थी, जिसमे प्रधानमत्री जी ने स्वयं अपने विज़न स्वस्थ्य भारत का मूल जड़ गावं व कस्बों को लेकर डॉ. पाठक से जिक्र किया था। डॉ. पाठक ने आगे बताया कि रामनगर में एक ही छत के नीचे इमरजेंसी चिकित्सा एवं कम्पलीट हेल्थ केयर की सुविधा दी जाएगी, जहाँ चेस्ट, मेडिसिन, बाल रोग, सर्जरी, ह्रदय रोग व अन्य रोगों का विश्वस्तरीय पद्दति द्वारा ईलाज होगा।

मुख्य अतिथि अशोक तिवारी ने बताया ब्रेथ ईजी द्वारा समय समय पर विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन एवं स्वास्थ जागरूकता रैली किया जाता रहा है I चिकित्सा क्षेत्र में इस उलेखनीय योगदान के लिए ब्रेथ ईजी के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एस.के पाठक को शुभकामना देता हूँ, डॉ पाठक एक कुशल चिकित्सक के साथ-साथ एक समाज सेवक भी हैं, जो समय-समय पर गरीब एवं असहाय मरीजों की सेवा करते रहते हैं।

ब्रेथ ईजी के वरिष्ठ श्वास, फेफड़ा, एलर्जी एवं टी.बी रोग विशेषज्ञ – डॉ. एस.के पाठक (एम्.बी.बी.एस, एम्.डी) के नेत्रित्व में हुई इस चिकित्सा शिविर में ब्रेथ ईजी के अन्य विभाग के चिकित्सकों ने भी अपना पूरा सहयोग प्रदान किया जिसमे श्वास, फेफड़ा, एलर्जी एवं टी.बी रोग विशेषज्ञ-डॉ. स्वप्निल पाठक (एम्.बी.बी.एस, डी.एन.बी), स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ- डॉ. शिवांगी पाण्डेय (एम्.बी.बी.एस, डी.एन.बी) , जनरल फिजिशियन एवं जीरीट्रिशियन – डॉ. साक्षी पाठक {एम्.बी.बी.एस, एम्.डी (std.) बाल रोग विशेषज्ञ- डॉ. आर.के पटेल (एम्.बी.बी.एस, एम्.डी), गैस्ट्रो एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन- डॉ. ए. के गुप्ता एम्.बी.बी.एस, एम्.एस शामिल थे।

ब्रेथ ईज़ी की निदेशिका सुनीता पाठक ने बताया कि ब्रेथ ईजी, विगत 18 वर्षो में स्वास्थ सम्बंधित रोगों के बचाव व उपचार के लिए पूर्वांचल में एक स्तभ बिंदु बन गया है, जहा पर गंभीर मरीज का इलाज कम समय व कम खर्च में संभव हो जाता है।

ब्रेथ ईज़ी फाउंडेशन की पूरी टीम ने स्वास्थ शिविर में आये हुए मरीजो के स्वास्थ चेकप में सहयोग प्रदान किया जिसमे डा धीरेंद्र, डा दिवाकर पांडे,सुनील उपाध्याय, अभिषेक केशरी, अश्विनी पाठक, पुरुषोत्तम, अशोक सिंह,राहुल, मनोज यादव, अमित पाठक,विनय आदि लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top