
आज काशी उत्तर भाग के महावीर मंदिर, विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी, वाराणसी द्वारा हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य शौर्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस पद संचलन में संगठन के कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकता का परिचय देते हुए कदमताल की। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में हिंदू समाज के वीर बंधु व स्वयंसेवक उपस्थित रहे, जिनमें युवाओं का उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला।
पद संचलन के दौरान पंकज सिंह के नेतृत्व में की गई पुष्प वर्षा से कार्यक्रम की शोभा और अधिक बढ़ गई।
साथ ही स्वयंसेवकों का स्वागत करने पहुंची उत्तर प्रदेश दिव्यांग सशक्तिकरण कल्याण आयोग की सदस्य राधा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं कतार बनाकर हाथों में गुलाब के पंखुड़ियों से स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाकर स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाते रहे
साथ ही पत्रकारों से बताया कि यह पथ संचालन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता देखने को मिली। इस आयोजन ने हिंदू समाज को संगठित रहने और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने देश, धर्म और संस्कृति के प्रति समर्पण का संकल्प लिया l पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और संगठनात्मक एकता का वातावरण बना रहा।
इस पुष्पवर्षा कार्यक्रम में पंकज सिंह जी के साथ दिव्यांग सशक्तिकरण आयोग की सदस्य राधा सिंह , सक्षम युवा प्रमुख चन्दौली कलाधर तिवारी युवा प्रमुख वाराणसी शुभम सिंह हीरु दादा सहित अन्य कई कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।