भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय गुलाब बाग पर 47 वा स्थापना।दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 06 अप्रैल को महानगर कार्यालय, गुलाब बाग पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर पार्टी का ध्वजारोहण महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, स्टाम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, पूर्व विधान परिषद सदस्य वीणा पाण्डेय ,प्रेम कपूर एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 1984 में मात्र 2 लोकसभा सीटों से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी, जो 2014 में 282 और 2019 में 303 सीटों तक पहुँचकर भारतीय राजनीति में एक स्वर्णिम अध्याय लिखने में सफल रही। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि काशी का कार्यकर्ता जब किसी कार्य का संकल्प लेता है, तो वह इतिहास रचने का कार्य करता है।

इन्हीं कार्यकर्ताओं के संकल्प से 2027 में हम पुनःएक बार इतिहास लिखेंगे।

जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता ने जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा का उल्लेख करते हुए पार्टी की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

विनम्रता जिनका आधार है ,वही हमारे कार्यकर्ता है। राष्ट्र पर समर्पित भाव का लक्ष्य लेकर हम इतिहास बनाने का कार्य करते हैं।हमारे कार्यकर्ता कुछ पाने के लिए नहीं आते हैं बल्कि अपना सर्वस्व राष्ट्र पर न्योछावर करने को तैयार रहते हैं। इसी वजह से आज हम विश्व के सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बने हैं। आपातकाल के दोनों में बलिदान स्वरूप जिन कार्यकर्ताओं ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया उसी का परिणाम है आज हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं और विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बन गए हैं। भारत पुनः अखंड भारत बने यह हम सबका लक्ष्य है।

वहीं पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रेम कपूर ने कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति की आलोचना करते हुए भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को जनहित में बताया।

पूर्व चेयरमैन रामनगर आशा गुप्ता ने संगठन की मजबूती और निरंतर विस्तार पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक मिश्रा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन विनोद गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में महापौर अशोक तिवारी,वीणा पाण्डेय,विद्यासागर राय, सुधीर मिश्रा, राहुल सिंह, आत्मा विश्वेश्वर, नवीन कपूर, अशोक पटेल,चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमोद यादव मुन्ना,राकेश जायसवाल, अनिल उपाध्याय, अजय गुप्ता, कुसुम सिंह पटेल,साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, गीता शास्त्री,पूजा दीक्षित, डॉ ज्योति ,संध्या विश्वकर्मा, नीरज जायसवाल, अशोक यादव ,जगदीश त्रिपाठी, मधुकर चित्रांश, अखिलेंद्र प्रताप सिंह (सनी), पंकज चतुर्वेदी, रजत जयसवाल, सुयश अग्रवाल,अविनाश पाण्डेय,विनय सिंह,अवधेश राय ,संजय कुमार,योगेश वर्मा, अजीत कुमार दास, अनिल तिवारी ,पिंटू जायसवाल, किशोर सेठ,अशोक कुमार पाण्डेय, प्रमील पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top