मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ,पहले दिन सुल्तानपुर का दबदबा

सुल्तानपुर। जनपद के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि एसपी पीटीएस माया राम वर्मा व विशिष्ट अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कौस्तुभ कुमार सिंह तथा क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने सरस्वती पूजन, ध्वजारोहण और मार्चपास्ट की सलामी लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।बेसिक शिक्षा विभाग अयोध्या मंडल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता की मेजबानी बेसिक शिक्षा विभाग सुल्तानपुर कर रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।डिजिटल दौर में बच्चों को मैदान से जोड़ना जरूरी है, ताकि वे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बन सकें।मंडल व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि 11 व 12 फरवरी को आयोजित इस प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल के अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर व अमेठी के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। खो-खो, कबड्डी, दौड़, जूडो, कुश्ती, वॉलीबॉल व टेबल टेनिस सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।उच्च प्राथमिक बालिका 600 मीटर में सुल्तानपुर की अनुश्री प्रथम रहीं। 200 मीटर में अंबेडकरनगर की अंजली ने बाजी मारी।प्राथमिक बालक 100 मीटर व 200 मीटर में सुल्तानपुर के शाहबाज व जावेद प्रथम रहे। 400 मीटर में भी सुल्तानपुर के जोहिद ने जीत दर्ज की।पीटी,शतरंज व सुलेख प्रतियोगिता में भी सुल्तानपुर का दबदबा रहा। पहले दिन मेजबान टीम ने कई स्पर्धाओं में अव्वल स्थान प्राप्त कर बढ़त बना ली।कार्यक्रम में शिक्षक, प्रशिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top