मंडल आयुक्त राजेश कुमार व डीएम कुमार हर्ष पहुंचे लम्भुआ तहसील, निरीक्षण से मचा हड़कंप

राजेश कुमार (मंडल आयुक्त, अयोध्या मंडल) और कुमार हर्ष (जिलाधिकारी, सुलतानपुर) ने आज लम्भुआ तहसील पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी फाइलों को दुरुस्त करने में जुट गए।

निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखों, विकास कार्यों की प्रगति, जन शिकायतों के निस्तारण और कार्यालयी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली और कई महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच भी की।

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज रही कि क्या इस निरीक्षण में वास्तविक कमियां सामने आएंगी या फिर सब कुछ “गुलाबी फाइलों” में ही दबकर रह जाएगा। आमजन को उम्मीद है कि यह निरीक्षण सिर्फ औपचारिकता न बनकर जमीनी स्तर पर सुधार लाने का माध्यम बनेगा।

मंडल आयुक्त और डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का जल्द निस्तारण किया जाए और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अब देखना यह होगा कि इस निरीक्षण के बाद व्यवस्थाओं में कितना सुधार आता है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

7775078405805895489
60
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top