
वाराणसी हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय मंडलीय शाक भाजी फल और पुष्प प्रदर्शनी 2026 का आयोजन 21 फरवरी को ज़िला उद्यान विभाग के कम्पनी बाग परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के न्यायालय शुल्क एवं स्टांप पंजीयन राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल करेंगे। इस मौके पर उद्यान विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के साथ साथ दो दिवसीय कृषक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी उद्यान विभाग के उपनिदेशक दिग्विजय कुमार भार्गव ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। इस प्रदर्शनी में मंडल के जनपदों से आए कृषकों द्वारा तरह तरह के किस्मो के शाक भाजी फल पुष्प आदि का प्रदर्श स्टाल सजाया जायेगा। इसके साथ ही कृषकों को कृषि वैज्ञानिको द्वारा आयोजित संगोष्ठी में मशरूम उत्पादन मधुमक्खी पालन ग्रीन हाउस खेती सहित कृषि क्षेत्र के समस्त कार्यक्रमों के नवीन विधियों की जानकारी दिया जायेगा। इस पुष्प प्रदर्शनी को 18 वर्गों तथा 154 श्रेणियां में वर्गीकृत किया गया है। जिसमें शाक भाजी फल पुष्प फलों से संरक्षित पदार्थ गुलाब के कटे फूल प्रदर्शनी का सर्वोत्तम गुलाब डहेलिया के कटे फूल कटे मौसमी फूल कलात्मक फूलों की सज्जा गमले में जाड़े के मौसमी फूलों के पौधे मौसमी फूलों के गमलों का समूह गमले में लगी डहेलिया सदाबहार पत्ती वाले फूल वाले गमलों के पौधे कैक्टस एवं बोनसाई औषधि सुगंध पौधे वर्टिकल गार्डेन रंगोली टेरारियम पौधे एवं शादी मंडप आदि लगाए जायेंगे। इस प्रदर्शनी में उत्कृष्ट फूल व उत्कृष्ट प्रदर्श वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मोमेंटो व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा। श्री भार्गव ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा उत्कृष्ट प्रदर्श लगाने वाले किसानों व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कृषक भाइयों को पिछले साल से अधिक नगद पुरस्कार व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रदर्शनी प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आम जनमानस को अवलोकनार्थ खुला रहेगा। सायंकाल को आयोजित कृषक संगोष्ठी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी कृषि विज्ञान केंद्र के क़ृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को नवीन तकनीक से शाक भाजी व फूल,फल उगाने हेतु मार्गदर्शन दिया जाएगा। प्रदर्शनी के दूसरे दिन समापन समारोह के अवसर पर वाराणसी जनपद के महापौर अशोक कुमार तिवारी जी उपस्थित होकर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान उपनिदेशक उद्यान दिग्विजय भार्गव के साथ साथ जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार तथा उप सूचना निदेशक डॉक्टर सुरेंद्र पाल उपस्थित रहे।