भारत गौरव एक्सेलेन्स अवार्ड 2026 से नवाजे गए वाराणसी के वरिष्ठ होमियोपैथिक डायबिटीज विशेषज्ञ।

वाराणसी। अवधूत भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र,पड़ाव,वाराणसी के मुख्य चिकित्सक एवं वाराणसी के वरिष्ठ होमियोपैथिक डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ० अनिल कुमार सिंह को होमियोपैथी चिकित्सा के माध्यम से मधुमेह रोग के उपचार एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नई दिल्ली स्थित शीवरन फाउंडेशन द्वारा प्रतिष्ठित “भारत गौरव एक्सेलेन्स अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मधुमेह रोगियों के सफल उपचार,जागरूकता अभियान तथा वर्षों से निरंतर चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ० अनिल कुमार सिंह ने होमियोपैथी एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से अनेक मरीजों को लाभ पहुंचाकर समाज में एक विशेष पहचान बनाई है।पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डॉ० सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं,बल्कि उन सभी मरीजों एवं सहयोगियों का है जिन्होंने उन पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा सुरक्षित एवं प्रभावी चिकित्सा उपलब्ध कराना है। इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत,सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने डॉ० अनिल कुमार सिंह को बधाई देते हुए इसे वाराणसी के लिए गौरव का विषय बताया है।
