
वाराणसी 30 अप्रैल। फूलपुर थाना अंतर्गत घमहापुर निवासी मनीष सिंह के परिजनों से मिलने आज दोपहर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में उनके गांव जा रहा था लेकिन रास्ते में पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को जाने से रोक लिया गया। काफी देर तक बहस के बाद भी जब आगे नहीं जाने दिया गया तो प्रतिनिधिमंडल के सदस्य वहीं धरने पर बैठ गए तब जाकर काफी देर बाद कुछ लोगों को पैदल जाने दिया। बहुत दूर पैदल चलकर प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मनीष सिंह के घर पहुंचे वहां पर उनकी पत्नी एवं परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा समाजवादी पार्टी आपके साथ है और आपको न्याय दिलाकर रहेगा।
जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि जिस बर्बरतापूर्ण तरीके से मनीष की हत्या की गयी वह कानून व्यवस्था पर कई प्रश्नचिन्ह खड़े करते है।
सरकार और पुलिस अपराधियों की जगह जनप्रतिनिधियों की घेराबंदी में जुटी है। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। उन्होंने मनीष के परिजनों को दो करोड़ रुपए और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की साथी उस घटना में संलिप्त अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की ताकि आगे से इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सर्वश्री जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ. ओ. पी. सिंह, चंदौली सांसद प्रतिनिधी नवीन सिंह बबलू, सुनील यादव, लालबाबू सोनकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।