महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व के एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव।

गुलाब बाग कार्यालय में मिठाई खिलाकर दी बधाई गुलदस्ता भेंट कर जताया आभार। 

आज दिनांक 16 मार्च भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के सफल कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और महानगर अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर उनके नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और मजबूती मिली है। उनके कुशल मार्गदर्शन में पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण से ही बढ़ती है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएँगे तथा आगामी कार्यक्रमों और चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में महानगर के अनेक पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने महानगर अध्यक्ष को उनके सफल एक वर्ष के कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस आल्सो सैंपल प्रमुख रूप से चंद्रशेखर उपाध्याय, मनोज भारद्वाज ,विनोद गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी,राजेंद्र सिंह पटेल, अखिलेंद्र सिंह सनी,रंणजय सिंह, अजय गुप्ता ,वैभव उपाध्याय, मधुकर चित्रांश, अनिल तिवारी, दीपक राय, जेपी सिंह, सत्यनारायण साहनी, अवनीश पाण्डेय, प्रमोद यादव मुन्ना, ओम श्रीवास्तव

प्रमील पाण्डेय आदि रहे.

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top