मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के 4 खिलाड़ी नेशनल के लिए चयनित।

कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ के चौक स्टेडियम में 24 से 26 तक चल रही सब जूनियर, कैडेट्स, जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 में मानव अकादेमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 खिलाड़ियों ने अपने अपने ग्रुप में स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल के लिए चयनित हुए है। कशिश पटेल और वैभवी सिंह ने काता में ,आकाश चौहान ने कुमिते में जबकि अनंत गुप्ता ने काता और कुमिते दोनों में स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल चैंपियनशिप 2026 के लिए चयनित हुए।

इसके अलावा समृता यादव ने रजत पदक जबकि विनायक सिंह वैभव कुमार ,वैभवी सिंह ,वंश मौर्या ,अंकित जायसवाल आर्यन राजभर ,विराट, आर्या मौर्य, अर्पिता, दीपांशी ने काँस्य पदक हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को कराटे असोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव क्योशी जसपाल सिंह ने पदक और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। । इस प्रदर्शन पर मानव अकादेमी के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो, महासचिव किसलय मानव , मुख्य प्रशिक्षक सिहान एच एन सिंह तथा वाराणसी टीम के संरक्षक श्वेत प्रकाश यादव ने टीम कोच ज्योति सिंह, आयुष मौर्या, श्रवण कुमार, प्रभु प्रकाश , अम्बिका भारद्वाज, विनय कुमार को शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top