मानव अकादेमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के आकाश चौहान नेशनल चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग

वाराणसी/कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित स्टेट कराटे चैंपियनशिप में अपने ग्रुप (सब जूनियर) में स्वर्ण पदक जीतने वाले आकाश चौहान अब 4 से 7 जून तक देहरादून में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप2026 में प्रतिभाग करेंगे। कोच सेंसेई दिनेश कुमार ने बताया कि आकाश चौहान सूरज इंटरनेशनल स्कूल कासिमाबाद में क्लास 5 के छात्र है। आकाश चौहान के नेशनल प्रतियोगिता में चयन पर संस्था के अध्यक्ष भिक्खु चंदिमा थेरो जी, महासचिव सेंसेई किसलय मानव सीनियर प्रशिक्षक सेंसेई प्रभु प्रकाश, सेंसेई श्रवण कुमार, सेंसेई अरविंद कुमार तथा अन्य पदाधिकारियों ने कोच सेंसेई दिनेश कुमार और आकाश चौहान को शुभकामनाएं दीं।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top