मारुका मां शीतला माता जी का भव्य वार्षिक श्रृंगार एवं हवन पूजन सम्पन्न,विशाल भंडारे का आयोजन

चैत नवरात्रि के पावन अवसर पर चंदापुर ग्राम घमहांपुर स्थित मारुका मां शीतला माता जी के मंदिर में भव्य वार्षिक श्रृंगार,हवन पूजन,जागरण,झांकी एवं विशाल भंडारे का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालु सुरेश चंद राय (पुत्र स्वर्गीय कंचन राय) द्वारा विधिवत कराया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में हवन पूजन की समस्त विधियां आचार्य अवनीश चौबे के सान्निध्य में संपन्न कराई गईं। कार्यक्रम में गांव के लोगों का भरपूर सहयोग एवं सहभागिता देखने को मिली। आयोजन को सफल बनाने में सुरेश शर्मा (भाय),सुनील राय,राधेश्याम शर्मा उर्फ बीरू,आनंद राय उर्फ पप्पू गुरु,सागर शर्मा,बजरंगी राय,कल्लू राय,भरत शर्मा,चंदन शर्मा एवं रूप राज शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। मंदिर के नियमित पूजा-पाठ का दायित्व विनोद शर्मा (पप्पू) एवं दिनेश चंद राय (चीकू) द्वारा निभाया जाता है,जो निरंतर श्रद्धा भाव से सेवा कर रहे हैं।सुरेश चंद राय ने बताया कि इस स्थान पर पूजा-पाठ की परंपरा लगभग 150 वर्षों से उनके पूर्वजों द्वारा चली आ रही है। उन्होंने बताया कि लगभग 7 वर्ष पूर्व माता जी ने उन्हें स्वप्न में दर्शन देकर मूर्ति स्थापना का संकेत दिया था,जिसके बाद उन्होंने दिल्ली से मूर्ति लाकर वर्ष 2017 में चैत नवरात्रि के दौरान विधिवत स्थापना कराई।तब से लगातार पिछले सात वर्षों से यहां नवरात्रि में पूजा-पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माता जी की कृपा से गांव में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है,उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top