मिशन शक्ति’ : नारी सुरक्षा व डिजिटल सशक्तिकरण हेतु सुलतानपुर पुलिस का अभियान 

पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आज जनपद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, गाँवों और सार्वजनिक चौपालों पर महिलाओं को उनके अधिकारों और अपराधों से बचाव के प्रति शिक्षित किया गया।

गाँव-गाँव चौपाल: पुलिस टीमों ने मोहल्लों और गाँवों में चौपाल लगाकर महिलाओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं का मौके पर संज्ञान लिया।

किसी भी संकट या दुर्व्यवहार की स्थिति में घबराएं नहीं, सुलतानपुर पुलिस आपकी सहायता हेतु 24×7 तत्पर है। इन टोल-फ्री नंबरों का निःसंकोच उपयोग करें:

1930 / 155260 – साइबर अपराध हेल्पलाइन (Cyber Crime)

1090 – वूमेन पावर लाइन (Women Power Line)

112 – पुलिस आपातकालीन सेवा (Police Emergency)

181 – महिला हेल्पलाइन (Women Helpline)

1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन (Child Help Line)

1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (CM Helpline)

 

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top