मिशन शक्ति फेज-5.0: वासन्तिक नवरात्रि में वाराणसी पुलिस का महिला सुरक्षा पर विशेष अभियान हजारों को किया जागरूक।

वाराणसी। वासन्तिक नवरात्रि के पावन अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा,सम्मान और सशक्तीकरण को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। निर्धारित कार्य योजना के अनुसार स्कूलों,कॉलेजों,मंदिरों,पंडालों और भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान महिलाओं,बालक-बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 1930, 100, 112, 102, 181 की जानकारी देते हुए सुरक्षा उपायों,अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। हजारों लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान कमिश्नरेट वाराणसी के 2489 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 255 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 15,779 महिलाओं,बालक-बालिकाओं को जागरूक किया गया। साथ ही 17,509 प्रचार सामग्री वितरित कर सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। एंटी रोमियो स्क्वाड की सख्त कार्रवाई महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एंटी रोमियो स्क्वाड ने 508 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया 6329 व्यक्तियों की जांच,1714 को कड़ी चेतावनी,51 पर विधिक कार्रवाई,58 पर अन्य कार्रवाई,03 अभियोग दर्ज, 03 गिरफ्तार

मिशन शक्ति केन्द्रों पर विशेष कार्यक्रम 29 थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों में 249 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए,जिनमें 6115 प्रतिभागियों को सुरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता महिलाओं के अधिक आवागमन वाले स्थानों पर-476 स्थानों पर पुलिस फूट पेट्रोलिंग 494 स्थानों पर पीआरवी पेट्रोलिंग,6868 व्यक्तियों की चेकिंग,7157 जागरूकता सामग्री वितरित स्टंटबाजों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती सार्वजनिक स्थलों पर 419 स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर—3299 वाहनों की जांच,514 चालान,27 वाहन सीज,03 अभियोग दर्ज,महिला सुरक्षा के लिए तकनीकी सुदृढ़ीकरण,संवेदनशील स्थानों पर 26 सीसीटीवी कैमरे स्थापित,89 स्ट्रीट लाइट लगवाई गई,20 स्थानों पर डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से 44 लघु फिल्मों का प्रदर्शन,4 साल बाद अपहृता बरामद थाना जंसा पुलिस ने मिशन शक्ति के अंतर्गत बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2021 के अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। लगभग 4 वर्ष बाद अपहृता को सुरक्षित बरामद किया गया। मामले में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा,सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में मजबूत कदम”मिशन शक्ति फेज-5.0” के माध्यम से वाराणसी पुलिस लगातार महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह अभियान न केवल जागरूकता बढ़ा रहा है, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल भी मजबूत कर रहा है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top