मिशन शक्ति फेज–5,0 में “Run for Empowerment” मैराथन का सफल आयोजन

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस के तत्वावधान में पुलिस आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5,0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत “Run for Empowerment” (मैराथन) का भव्य आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास,सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों और संस्थाओं के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी क्रम में वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) की टीमों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। ओएससी चोलापुर से सेंटर मैनेजर पूजा सिंह,ओएससी पांडेयपुर से काउंसलर खुशबू सिंह तथा ओएससी रामनगर से स्टाफ नर्स आरती सिंह ने मैराथन में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।मैराथन के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और ऊर्जा देखने लायक रही। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और अधिकारों के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं। इस सफल आयोजन ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top